दो महिलाओं समेत 59 लोग घर में क्वारंटीन
तमकुहीरोड। बाघाचौर समेत क्षेत्र के कई अन्य गांवों की दो महिलाओं समेत 59 लोगों को रविवार की देर रात दो बसों से बिजनौर के चांदपुर से तमकुहीराज लाया गया। तहसील प्रशासन ने इन सभी को 14 दिनों तक घर में ही रहने की सलाह देकर घर भेज दिया।
क्षेत्र के बाघाचौर, भगवानपुर, बाक खास, बेदुपार, गाजीपुर व नौका टोला गांव की दो महिलाओं समेत 59 लोग बिजनौर जिले में प्लाईवुड फैक्ट्री में कार्य कर रहे थे। लॉकडाउन के दौरान फैक्ट्री बंद हो गई। ये लोग वहां से पैदल ही घर के लिए निकल पड़े। लेकिन तीन अप्रैल को बिजनौर जिला प्रशासन ने इन्हें लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में पकड़कर सभी को चांदपुर में बनाये गये क्वारंटीन सेंटर में 14 दिन के लिए क्वारंटीन करा दिया था। शनिवार को अवधि पूरी हुई तो प्रशासन ने वहां से सरकारी वाहन से तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पर भेज दिया। नायब तहसीलदार विकास कुमार सिंह, अशोक कुमार वमाऱज, जयंत गुप्ता, अश्वनी राय, मुकेश कुमार, बृजेश गौतम आदि लेखपालों की निगरानी में इन सभी लोगों को अलग अलग वाहन से घर भेजा गया।