फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लवनिया में दो ट्रकों में भिड़ंत, चालक और खलासी फंसे

Fri, 16 Jan 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
लवनिया चौराहे पर देर रात हुई टक्कर। संवाद   
विज्ञापन
पडरौना। पटहेरवा क्षेत्र के हाइवे स्थित लवनिया चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इसमें पीछे रहे ट्रक का चालक और खलासी ट्रक के केबिन में फंस गए। सूचना पर आई पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को खींचकर अलग कराया और ट्रक में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकालकर सीएचसी तमकुही भेजवाया। इसकी वजह से एनएच के एक लेन पर करीब करीब दो घंटे आवागमन बाधित रहा। ट्रकों के किनारे किए जाने के बाद यातायात बहाल हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे गोरखपुर की तरफ से दो ट्रक बिहार की तरफ जा रहे थे। अभी वे हाइवे स्थित लवनिया चौराहे के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे दाल लदे ट्रक चालक ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से ठोक मार दिया। इससे पीछे चल रहे ट्रक का चालक सद्दाम और खलासी शाहरूख ट्रक के केबिन में दब गए। सूचना पर आई पुलिस क्रेन की मदद से ट्रकों को किनारे कराकर घायल चालक और खलासी को अस्पताल भेजवाई।
वहां डॉक्टर ने चालक सद्दाम की गंभीर हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। घटना के बाद एक लोन पर करीब दो घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप रहा। ट्रकों को किनारे कराकर पुलिस ने आवागमन सामान्य कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया दो ट्रक की भिड़ंत में चालक दल के दो सदस्य घायल हुए थे। दोनों का मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में इलाज चल रहा है। उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। क्षतिग्रस्त ट्रक को किनारे कराकर यातायात बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें