फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने के मामले में प्राथमिकी

Fri, 16 Jan 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौन गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने एटीएम बदलकर रुपये निकाले जाने की तहरीर सौंपी है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि वह मंगलवार को तमकुहीराज कस्बे के एक एटीएम से रकम निकालने गए थे। उनका आरोप है कि एटीएम पर पहले से वहां दो लोग मौजूद थे, जिन्होंने मेरा एटीएम बदलकर मेरे खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि तहरीर के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें