फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: संदिग्ध हाल में झुलसीं दो बहनें और भाई, चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने तीनों को कमरे से बाहर निकाला

Sun, 27 Nov 2022 11:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिलनगर।

सार

कमरे में रखी रजाई में लिपटकर आग में घिरी छोटेलाल की दो बेटियां पूजा (19) प्रिया (18) और बेटा प्रवेश (14) जान बचाने के लिए छटपटा रहे हैं। लोगों ने किसी तरह से आग बुझाकर तीनों को कमरे से बाहर निकाला। 
 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पिपरा रज्जब गांव में रविवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दो युवतियां और उनका भाई झुलस गए। आसपास के लोगों ने आग बुझाकर तीनों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया। वहां हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आग लगने की सही वजह सामने नहीं आ सकी है। घटना के समय बच्चों के पिता अपने पशुओं के घोठा पर गए थे। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


पिपरा रज्जब निवासी छोटेलाल के घर से रविवार की दोपहर तीन बजे के बाद अचानक चीख पुकार सुनाई देने लगी। करीब जाने पर मालूम हुआ कि एक कमरे आग लगी है। कमरे में रखी रजाई में लिपटकर आग में घिरी छोटेलाल की दो बेटियां पूजा (19) प्रिया (18) और बेटा प्रवेश (14) जान बचाने के लिए छटपटा रहे हैं। लोगों ने किसी तरह से आग बुझाकर तीनों को कमरे से बाहर निकाला। 

आनन-फानन में उनको सीएचसी फाजिलनगर ले गए। वहां हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो लोगों ने बताया कि छोटेलाल और उसकी पत्नी मंजू के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि घटना की समय महिला का पति छोटेलाल अपने पशुओं के बांधने वाले घोठे पर गया हुआ था, जबकि देर शाम को उसकी पत्नी अपने मायके पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। झुलसी दोनों बहनों और उनके भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें