फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 13 प्रतिष्ठानों की जांच कर एकत्र किए दो नमूने

Fri, 07 Aug 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियाें ने बृहस्पतिवार को जिले में विशेष अभियान चलाकर फ्लोर मिल की जांच की। इस दौरान टीम ने जिले के 13 प्रतिष्ठानों की जांच कर संदेह के आधार पर दो नमूने एकत्र जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल वर्मा, विजय कुमार यादव, धर्मराज शुक्ल और रंजनी मौर्या की अगुवाई में गठित टीम ने कुल 13 प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के दौरान कसया स्थित श्रीराम जानकी नगर कसया के गोविंद फूड प्रोडक्ट्स और मथौली रजवटिया स्थित गंगोत्री फ्लोर मिल से संदेह के आधार पर खाद्य पदार्थ के एक-एक नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला से मिले जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें