फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 7.08 करोड़ की लागत से होगा दो सड़कों का निर्माण

Sat, 04 Mar 2023 09:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- क्षेत्र के छोटकी दुबोली से नरचोचवा और नोनिया पट्टी से गोईती बुजुर्ग बाजार तक निर्माण की मिली स्वीकृति
विज्ञापन

- करीब आठ किलोमीटर तक इस सड़क के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे 7.08 करोड़ रुपये
- सदर विधायक मनीष जायसवाल की पहल पर मिली है सड़क निर्माण की स्वीकृति

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/मंसाछापर। क्षेत्र के छोटकी दुबौली से नरचोचवा और पिपरा बलकुड़िया से गोईती बुजुर्ग बाजार तक करीब आठ किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसके लिए 7.08 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इनके निर्माण की स्वीकृति सदर विधायक की पहल पर मिली है। सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के कई गांव के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
क्षेत्र के छोटकी दुबौली से नरचोचवा तक चार किलोमीटर संपर्क मार्ग की स्वीकृति मिली है। इस संपर्क मार्ग से पटेरा खुर्द, पटेरा बुजुर्ग, बलकुड़िया समेत 10 से अधिक गांव जुड़े हैं। इस सड़क का निर्माण 3.28 करोड़ की लागत होगा। दुबौली गांव के ग्राम प्रधान पंकज मल्ल, मधु चौहान, पतरू राजभर, वीरेंद्र तिवारी, आनंद कुशवाहा, जवाहर कुशवाहा, राजेश आदि ने बताया कि यह सड़क आजादी मिलने के बाद केवल एक बार खड़ंजा हुई थी। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। इस सड़क का निर्माण होने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। इसी तरह पिपरा बलकुड़िया मार्ग से नोनिया पट्टी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसका निर्माण 3.80 करोड़
विज्ञापन

के बजट से होगा। इससे क्षेत्र के धर्मपुर, नोनिया पट्टी, बीरईठ, गोइती बुजुर्ग, सिसवा गोईती, सबया मिश्रौली, अहिरौली कनौरा, बीरबल छपरा समेत 15 गांव से अधिक लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। सिसवा गोईती के ग्राम प्रधान लल्लन प्रसाद गुप्त, जर्नादन मिश्रा, दुर्गा सिंह, श्रीकिशुन मल्ल, चंद्रिका गुप्ता, अहिरौली ग्राम प्रधान सुरेश जायसवाल, गोईती बुगुर्ग के ग्राम प्रधान कमलेश बैठा आदि ने बताया कि कुछ दूरी तक खड़ंजा बना था। शेष सड़क का हिस्सा आज भी कच्चा है। बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती है। सड़क निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक मनीष जायसवाल ने मांग की गई थी।
00000000
फोटो है।
विधायक जी! इन सड़कों पर भी दीजिए ध्यान
पडरौना। पडरौना विधानसभा क्षेत्र में सदर विधायक की पहल पर कई सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। लेकिन जिला मुख्यालय के शहर पडरौना की कई सड़कें अभी बदहाल हैं। इनमें नगर के जलकल से रेलवे स्टेशन होते हुए बाईपास सड़क, बेलवा चुंगी से अंबे चौक तक बाईपास रोड और नोनिया पट्टी से होकर जाने वाली बाईपास सड़क बीते कई वर्ष से बदहाल है। इन सड़कों की मरम्मत नहीं होने से शहर के लोगों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से आने जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

0000000
क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता में है। क्षेत्र के छोटकी दुबोली से नरचोचवा और नोनिया पट्टी से गोईती बुजुर्ग बाजार तक सड़क निर्माण के लिए लोग कई बार मांग कर चुके थे। पडरौना नगर समेत विधानसभा क्षेत्र की अन्य बदहाल सड़कों के मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। उसकी भी स्वीकृति शीघ्र मिल जाएगी।
- मनीष जायसवाल, सदर विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें