फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहर की पटरी पर मिला युवक का शव

Sat, 04 Mar 2023 09:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धूल धूसरित था पूरा बदन, पोस्टमार्टम से मालूम होगी मौत की वजह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार फुर्सतपुर चौराहे के पास नहर की पटरी पर शुक्रवार की सुबह युवक का शव मिला। उसकी पहचान कसया थाना क्षेत्र के परेवापार निवासी पन्नेलाल निषाद (22) के रूप में हुई। परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस छानबीन में जुटी है। एसएचओ अखिलेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम से ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

परिजनों के मुताबिक टेकुआटार लाहवारी मोड़ पर पन्नेलाल मोची का काम करते थे। बृहस्पतिवार की देर रात तक वह घर नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो गए। शुक्रवार की सुबह लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। तभी किसी ने बताया कि फुर्सतपुर चौराहे के पास नहर की पटरी पर युवक का शव मिला है। परिजन वहां पहुंचे तो दहाड़ मारकर रोने लगे। युवक का पूरा बदन धूल से लिपटा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसआई कन्हैयालाल यादव सिपाहियों संग मौके पर पहुंचे। लोगों ने उनको बताया कि युवक को नशे की लत थी। अविवाहित पन्नेलाल के परिवार में उसकी मां गीता देवी और छोटे भाई पंकज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ रामकोला अखिलेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही युवक की मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें