फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इमिलिया में दो समुदाय आमने-सामने, पांच थाने की पुलिस तैनात

Wed, 21 Jun 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पिपरा जटामपुर गांव में युवक पर जानलेवा हमला करने की सुचना पर पहुंची पुलिस।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। रास्ते में घेरकर बाइकसवार युवक की पिटाई के मामले में चार नामजद समेत दस अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पांच थानों की पुलिस कैंप कर रही है। गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पिपरा जटामपुर गांव निवासी आरिफ 28 सोमवार की देर शाम बरवा कला बाजार गया था। रात में सामान खरीदकर बाइक से वापस आते समय तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव में कुछ युवक घेरकर हाॅकी, डंडे से पिटाई कर दिए और बाइक भी तोड़ दी। गांव में लोग आमने-सामने हो गए। इसकी खबर मिलते ही गांव में तुर्कपट्टी, पडरौना, रविंद्रनगर, विशुनपुरा, सेवरही थाने की पुलिस पहुंच गई। सीओ उमेशचंद्र भट्ट के नेतृत्व पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च किया। तुर्कपट्टी थाने पर गांव के राहुल, रवि, संतलाल, धनंजय समेत दस अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद से गांव के अधिकांश युवक घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से आरिफ को घरवाले पडरौना शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। तबीयत में सुधार नहीं होने पर मंगलवार को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। घरवालों की माने तो युवक अभी तक बेहोश हैं। उसे होश नहीं आया है। गांव में सन्नाटा पसरा है।
00000
प्रतिशोध में युवक को किया अधमरा
बताया जा रहा है कि कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पिपरा जटामपुर में 4 मई को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष की तहरीर पर कुबेरस्थान पुलिस ने 13 नामजद 25 अज्ञात पर केस दर्ज किया था। इसी विवाद के प्रतिशोध में आरिफ की पिटाई दूसरे पक्ष के लोगों ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें