फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: थानाध्यक्ष पर हमला, पथराव और तोड़फोड़ के आरोपी को जेल भेजा

Wed, 21 Jun 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। नगर निकाय चुनाव की मतगणना के दिन हुए पथराव, बलवा, वाहनों में तोड़फोड़ और खड्डा के प्रभारी निरीक्षक पर जानलेवा हमला करने के दर्ज केस में वाँछित एक और आरोपी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। अब तक उस मामले में तीन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने मंगलवार को पनियहवा पुल के पास से एक युवक को संदेह के आधार पर पकड़कर पूछताछ की। उसने अपना नाम सुनील बैठा बताया, जो छितौनी नगर पंचायत के पथलहवा का निवासी है। खड्डा के श्री गांधी इंटरमीडिएट काॅलेज में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान छितौनी नगर पंचायत की मतगणना के समय अराजक तत्वों ने पथराव व वाहनों में तोड़फोड़ की थी। उसमें प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा का सिर फट गया था। पुलिस ने 32 नामजद सहित 300 अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। गिरफ्तार सुनील बैठा इस केस में नामजद था तथा पुलिस उसे तलाश रही थी।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि मतगणना के समय हुए पथराव व बवाल के मुकदमे में सुनील बैठा फरार था। उसे गिरफ्तार कर संबंधित केस में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें