फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग समेत दो घायल, हालत गंभीर

Fri, 20 Jun 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। क्षेत्र के हाटा-कप्तानगंज मार्ग स्थित अजीजनगर चौराहे पर शुक्रवार की दोपहर बाद एक बाइक की टक्कर से 80 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक युवक भी अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरा। उसे भी गंभीर चोटें आईं। मौजूद लोगों ने उन्हें मथौली सीएचसी भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 80 वर्षीय श्रीपत सिंह निवासी ग्राम अजीजनगर के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से आ रहे हाटा क्षेत्र के लक्ष्मुपुर धुस टोला निवासी 18 वर्षीय विवेक बाइक लेकर उनसे जा टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें