तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रूट पर नियमित चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन कोहरे के चलते पूर्वोत्तर रेलवे ने पांच फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है।
सुबह में गोरखपुर कैंट से सिवान तक व शाम में सिवान से गोरखपुर कैंट तक चलने वाली सवारी गाड़ी के साथ ही दिन में थावे से कप्तानगंज व कप्तानगंज से थावे तक चलने वाली पैसेंजर को निरस्त किया गया है। इसके पहले कोहरे को लेकर पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर ट्रेन का फेरा सप्ताह में सात दिन से घटा कर सिर्फ तीन दिन तक कर दिया गया है।