फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर में दो बाइकों की आपस में भिड़ंत, दोनों के चालकों की मौत

विज्ञापन
सत्यम कुशवाहा का फाईल फोटो
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। हादसा नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के घुघली-कोटवा मार्ग पर सोमवार रात रायपुर फुलवारी चौराहे के समीप हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के देवतहा बाली के सहबजवा निवासी नंदू विश्वकर्मा (40) बाइक से बिहारी छपरा की तरफ से घर लौट रहे थे। रायपुर फुलवारी के चिकनिया चौराहे के समीप रात करीब आठ बजे उनकी बाइक सामने से आ रहे रामपुर कोटवा निवासी सत्यम कुशवाहा (30) की बाइक से टकरा गई। सत्यम महराजगंज जिले के घुघली की तरफ से घर जा रहे थे।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को कोटवा सीएचसी ले गई। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसी बीच हादसे की सूचना पर दोनों युवकों के परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। युवकों की मौत की सूचना पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना में दोनों युवकों के सिर में गम्भीर चोट आई थी। अगर बाइक सवार हेलमेट लगाए होते तो शायद जान बच सकती थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार दुबे ने बताया कि शवों को कब्जे में ले लिया गया है।

सत्यम कुशवाहा का फाईल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें