फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो नाबालिग दोस्त लापता, अपहरण की प्राथमिकी

Thu, 25 Dec 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के ग्राम भरवलिया पोस्ट नैका छपरा से दो नाबालिग किशोरों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर कसया पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अमित शर्मा (14) पुत्र मुन्नीलाल शर्मा और नूतन ( 16) पुत्र टार्जन, दोनों निवासी ग्राम भरवलिया पोस्ट नैका छपरा, थाना कसया से सोमवार को घर से बिना बताए कहीं चले गए। काफी तलाश के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया पुलिस कि परिजनों के तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें