फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 25 Dec 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
 प्रदर्शन करते लोग। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
पडरौना। विश्व हिंदू परिषद की तरफ से बुधवार को शहर के जूनियर हाईस्कूल परिसर से सुभाष चौक पर जुलूस निकाला गया। इसमें संगठन के लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हिंसक अत्याचार का विरोध करते हुए आतंकवाद का पुतला जलाया।
विज्ञापन

विहीप जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी ने कहा कि बांग्लादेश में मंदिरों में तोड़-फोड़, महिलाओं पर अत्याचार, जबरन धर्मांतरण और निर्दोष हिंदुओं की हत्या जैसी घटनाएं हिंदू विरोधी है। उन्होंने इन घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा की। जुलूस निकालकर संगठन के कार्यकर्ता शहर के सुभाष चौक पहुंचे, जहां आतंकवाद का पुतला जलाकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय और मानवाधिकार संगठनों से इन घटनाओं का संज्ञान लेने की मांग की। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, संजय शाही, चंदन जायसवाल, प्रिंस तिवारी, विशाल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
कसया संवाद के अनुसार बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचार, हिंसा, धार्मिक उत्पीड़न और हत्या की घटनाओं के विरोध में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित विभिन्न संगठनों ने कसया नगर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान श्रीराम जानकी मंदिर परिसर से जुलूस निकालकर नगर भ्रमण करते हुए गांधी चौक पर आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। विहिप जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समाज के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें