फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएचसी का दो सदस्यीय टीम ने जाना हाल

Fri, 24 Jan 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। फाजिलनगर सीएचसी का दो सदस्यीय कायाकल्प की जांच टीम ने औचक निरीक्षण किया। साफ सफाई, स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था व कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी ली व जरूरी दिशा निर्देश दिए। देर शाम प्रदेश के बलरामपुर अस्पताल की क्वालिटी प्रबंधक डाॅ. रूचि पांडेय व गोरखपुर सीएमओ कार्यालय के जिला प्रोग्राम सहायक विजय कुमार श्रीवास्तव की दो सदस्यीय टीम स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने पूरे परिसर में घूमकर स्वच्छता व साफ सफाई व्यवस्था, संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग, जच्चा-बच्चा वार्ड से संबंधित नियमों का डिस्प्ले एवं उसके प्रचार प्रसार आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान डाॅ. साजिद हुसैन, डाॅ. एचएन प्रसाद, रमाकांत प्रसाद, डाॅ. अंशिका राय, डाॅ. अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें