फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जांच में वर्षों से बंद मिले दो मदरसे, यू-डायस कोड समाप्त करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तमकुही क्षेत्र में बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान दो मदरसे वर्षों से बंद मिले। दोनों संस्थानों में न प्रबंधक मिले और न शिक्षक अथवा अन्य कर्मचारी। स्थानीय लोगों ने भी इनके लंबे समय से बंद होने की जानकारी दी। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने दोनों मदरसों के यू-डायस कोड समाप्त करने की नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


तमकुहीराज के बीईओ सुधीर कुमार ने क्षेत्र के विभिन्न निजी विद्यालयों और मदरसों का निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थानों के संचालन, उपलब्ध संसाधनों और यू-डायस कोड से संबंधित अभिलेखों की स्थिति जांची गई।
निरीक्षण के दौरान करमैनी स्थित मदरसा न्यू लाइफ चाइल्ड पब्लिक स्कूल बंद मिला। मौके पर प्रबंधक, प्रधानाचार्य और कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। आसपास के लोगों ने बताया कि संस्थान कई वर्षों से बंद है। इसके बाद बीईओ बिहार खुर्द समउर स्थित मदरसा अब्दुल हमीद दारुल उलूम पहुंचे। यहां भी संस्थान संचालित नहीं मिला और कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने इसके भी लंबे समय से बंद होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

बीईओ सुधीर कुमार ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य संस्थानों के नियमित संचालन की स्थिति और यू-डायस कोड से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन करना है। दोनों मदरसों के स्थलीय निरीक्षण में लंबे समय से बंद पाए जाने के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित मदरसों के यू-डायस कोड समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें