फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ग्रामीण क्षेत्र के दो संपर्क मार्ग मंजूर, पहली किस्त जारी

Wed, 22 Apr 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दुदही क्षेत्र के रामपुर बरहन से नारायणपुर और पुर्रनहा बुजुर्ग से घुर छपरा तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से सड़क निर्माण के लिए प्रथम किस्त भी जारी कर दी है। अब शासन की तरफ से नामित कार्यदायी संस्था सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए टेंडर समेत अन्य प्रक्रिया शुरू कर दी है। सबकुछ ठीक रहा तो बहुत शीघ्र सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा।
दुदही क्षेत्र के रामपुर बरहन-नारायणपुर तक मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर और पूर्रनहा बुजुर्ग-घुर छपरा तक 1.80 किलोमीटर सड़क मरम्मत के अभाव में काफी दिनों से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन

इससे करीब रामपुर बरहन, बरवापट्टी, पुर्रनहा, अमवादिगर समेत करीब 30 गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। सबसे अधिक दिक्कत विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं और बीमार लोगों को अस्पताल जाने में होती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग काफी समय से इस सड़क की नए सिरे से निर्माण कराने की मांग कर रहे थे। लोगों इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह ने पहल कर शासन ने इन दोनों सड़क के निर्माण की स्वीकृति दी है। शासन ने रामपुर बरहन से नारायणपुर तक बनने वाले करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे सड़क के निर्माण के लिए 1.44 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर करते हुए निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए 69 लाख रुपये प्रथम किस्त के रूप में जारी किया है। इसी तरह पूर्रनहा बुजुर्ग से घुर छपरा तक जाने वाले 1.80 किलोमीटर सड़क निर्माण पर 1.52 करोड़ स्वीकृत कर प्रथम किस्त के रूप में 73 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें