फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लापरवाही पर दो लेखपालों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। शिकायती मामलों का समय से जांच रिपोर्ट प्रेषित नहीं करने के आरोप में तहसील क्षेत्र के दो लेखपालों के खिलाफ नोटिस जारी कर एसडीएम ने जबाब तलब किया गया है। इस कार्रवाई से लापरवाह राजस्वकर्मियों में हड़कम मचा है। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में कार्यरत लेखपालों को राजस्व से जुड़े मामलों की जांच कर निर्धारित समय के भीतर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए थे। तहसील स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान दो लेखपालों ने निर्धारित समय के भीतर जांच रिपोर्ट प्रेषित नहीं किया था। इसके कारण प्रशासनिक कार्य के अलावे फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में भी अनावश्यक देरी हो रही है। इसके बाद एसडीएम ने दोनों राजस्वकर्मियों हरि नारायण व रामचंद्र के खिलाफ नोटिस जारी कर जबाब तलब किया है।
विज्ञापन

एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्वकर्मियों को समस्याओं का निर्धारण समय के भीतर निस्तारण के निर्देश पूर्व में भी दिए जा चुके हैं। लेखपाल रामचंद्र व हरि नारायण के खिलाफ नोटिस जारी कर जबाब तलब किया गया है। संतोषजनक जबाब नहीं होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें