फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एआरपी संगठन की जनपदीय कार्यकारिणी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। डायट परिसर में शनिवार को एकेडमिक रिसोर्स पर्सन्स एसोसिएशन के जनपदीय कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें अध्यक्ष और महामंत्री के अलावा अन्य पदों पर पदाधिकारियों का चयन कर पदाधिकारियों की सूची प्रदेश कार्यकारिणी को भेज दिया गया।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार उपाध्याय, चुनाव पर्यवेक्षक विशाल राय की देखरेख में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से सुबोध कुमार शुक्ला को जिलाध्यक्ष, मुकेश गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सलीम अंसारी को महामंत्री, बालेश्वर तिवारी को कोषाध्यक्ष व आशुतोष दुबे को जिला मीडिया प्रभारी चुना गया। इसके बाद जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची प्रादेशिक प्रवक्ता सगीर अहमद को भेज दी गई।
इस दौरान बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य, बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, अमित चौहान, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, कुंजेश्वर सिंह, अमरदीप शुक्ल, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें