फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरा खास थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांव निवासी इब्राहिम की चचेरे भाई के ससुराल में पीटकर कर दी गई हत्या
विज्ञापन

बनकटा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांव निवासी इब्राहिम मंसूरी (30) चचेरे भाई के ससुराल में मारपीट में घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पत्नी सलमा खातून और दो बच्चे समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजन ने बताया कि इब्राहिम मंसूरी सोमवार शाम करीब 7:30 बजे पटहेरवा थाना क्षेत्र के अशोकगंवा बुजुर्ग गांव के रुनिहवा टोला में अपने चाचा के बुलावे पर उनके बेटे के ससुराल गया था। आरोप है कि आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान इब्राहिम के सिर में गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फाजिलनगर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का इकलौता कमाने वाला था इब्राहिम
इब्राहिम के पिता जाकिर मंसूरी ने बताया कि इब्राहिम तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। करीब चार वर्ष पहले उसकी शादी सलमा खातून से हुई थी। वह लगभग 10 दिन पहले ही परदेस से लौटा था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। इनमें बेटी करीब दो वर्ष और दूसरा बच्चा करीब एक वर्ष का है। परिवार की आजीविका चलाने की जिम्मेदारी मुख्य रूप से इब्राहिम पर थी। पति की मौत से पत्नी सलमा खातून पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो छोटे बच्चों के भविष्य और परिवार के भरण-पोषण को लेकर परिजन की चिंता बढ़ गई है। पत्नी और परिवार के लोगों ने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष महेंद्र प्रजापति का कहना है कि कार्रवाई पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें