फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइक की टक्कर में दो घायल, एक गंभीर

Sun, 11 Jan 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। कप्तानगंज पिपराइच मुख्य मार्ग पर शनिवार को शाम तक छह बजे जगदीशपुर चौराहे पर स्थित ग्रामीण बैंक के पास दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। बाइक पर बैठ दो युवक घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसिया दिक्षित निवासी कृष्णा गौड़ उम्र करीब 27 वर्ष व धर्मेन्द्र तिवारी उम्र करीब 35 वर्ष एक ही बाइक पर सवार होकर गोरखपुर से अपने घर जा रहे थे। अभी अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे पर स्थित ग्रामीण बैंक के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही धर्मेन्द्र तिवारी व कृष्णा गौड़ बाइक लेकर सड़क पर गिर गए। जिसमें धर्मेन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। कृष्णा गौड़ को हल्की चोटे आईं।
आस पास के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जगदीशपुर पिकेट पर मौजूद पुलिस ने पहुंच कर दोनों घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपराइच भेजवाया। भीड़ का फायदा उठाकर दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से दुसरे बाइक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें