फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, दो से तीन दिनों में तापमान में होगी बढ़ोतरी

विज्ञापन
शनिवार की सुबह घने कोहरे में जाते लोग। संवाद   
विज्ञापन
पडरौना। जिले में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने से हल्की धूप दोपहर में निकली। वहीं करीब आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। मौसम विभाग की तरफ से आने वाले चार दिनों तक मौसम में बदलाव होने की संभावना से इनकार किया गया है। ऐसे में लोगों को घर से निकलने से पहले ठंड से बचाव के लिए सतर्कता बरतनी चाहिए। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विशेषज्ञ श्रुति वी सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसकी वजह से बृहस्पतिवार की देर रात से जिले में घने से कोहरे पढ़ने के साथ शीलहर की स्थिति बनी है। इसके अलावा उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से हरियाणा के आसपास उत्प्रेरित चक्रवात उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें