तमकुहीरोड। बभनौली बाजार के पास रविवार को रात करीब आठ बजे के दो बाइक में भिडंत हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर आई सेवरही पुलिस उन्हें सीएचसी सेवरही भेजवाई, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बरवा राजापाकड़ निवासी 33 वर्षीय अमन कुमार बाइक और 24 वर्षीय हवन कुमार रविवार की शाम सेवरही कस्बा से मोबाइल खरीद कर घर जा रहे थे। अभी वे बभनौली बाजार के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक बाइक सवार से आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार अमर और हवन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जब तक वहां आसपास के लोग पहुंचे तब तक दूसरा बाइक सवार वहां से भाग गया। सूचना पर आई सेवरही पुलिस दोनों घायलों को सेवरही सीएचसी भेजवाया।