गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल नौगावा के पास रविवार की रात करीब 8 बजे एक ट्रैक्टर की चपेट में आए बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोग जब तक घायलों की मदद के लिए उनके पास पहुंचे, तब तक बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर गंभीर रूप से घायल युवक को दुदही सीएचसी भेजवाई, जहां उनका उपचार चल रहा है, जबकि घटना के बाद मौका पाकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर समेत भाग गया।
थाना क्षेत्र के कुवेरा भुआलपट्टी निवासी छठु (35 ) और सुनील (30 ) बाइक से नौगांव बाजार गए थे। वहां से सामान लेकर घर लौट रहे थे। अभी वे जंगल नौगावा के पास पहुंचे ही थे कि गोडरिया की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौजूद लोग जब तक उनके पास पहुंचे तब तक बाइक सवार छठु की मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर गंभीर रूप से घायल सुनील को दुदही सीएचसी भेजवाई, जहां उनका उपचार चल रहा है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि दुर्घटना में मृत युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।