तमकुहीरोड। धुरिया इमिलिया के पास रविवार की शाम दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें तमकुहीराज सीएचसी भेजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरने एक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और दूसरे को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
तमकुहीरोड-तमकुहीराज मार्ग से अहिरौली मिश्र निवासी 35 वर्षीय मजरूब शमीम अपने घर जा रहे थे। अभी वे ग्राम धुरिया इमिलिया के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे सेवरही के समता कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय अभिनव सिंह की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौजूद लोग उन्हें तमकुहीराज सीएचसी भेजवाए, जहां मजरूब शमीम की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और अभिनव सिंह की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में सेवरही के एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक पुलिस के कब्जे में है।