फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोरी की दो वारदात का पर्दाफाश, सामान बरामद

Fri, 06 Dec 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के मोरवन उर्फ गोपाला एवं हरपुर सुक्खड़ में हुई चोरियों का बृहस्पतिवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन

मोरवन की बबली देवी के घर के मेन दरवाजे का ताला तोड़कर 16 नवंबर की रात स्कूटी सहित जेवरात चोरी हो गए थे। 22 नवंबर की रात थाना क्षेत्र के गांव हरपुर सुक्खड़ निवासी विद्या भूषण तिवारी के घर के दरवाजे का ताला तोड़कर नगदी सहित जेवरात चोर चोरी कर फरार हो गया था।
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियो के पास से चोरी का दो जोड़ी पायल, 14 अंगुठियां, एक लॉकेट, 4870 रुपये, स्कूटी के पार्ट्स एवं प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई। केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। चारों अभियुक्तों को तिनहवा मझना नाला के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्तों में थाना क्षेत्र के गांव मुंडेरा बाबू निवासी संदीप सिंह पुत्र शिव शंकर सिंह, गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के गांव भटहट निवासी मनीष सिंह पुत्र रामरती सिंह, गुलरिहा थाना क्षेत्र के गांव जंगल मोहम्मद बरवा निवासी ओमकार गुप्ता पुत्र रामअचल गुप्ता तथा गुलरिहा थाना क्षेत्र के गांव सेमरा नम्बर दो निवासी रवि कुमार पुत्र रामरक्षा के रूप में हुई है। पुलिस इनको गिरफ्तार कर पूछताछ में जुट गई है। इन सभी पर गोरखपुर और कुशीनगर जनपद में लगभग आधा दर्जन केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें