पडरौना। सीओ कसया ने बुधवार की रात रामकोला, कप्तानगंज, अहिरौली बाजार थाना व कोतवाली हाटा क्षेत्र में रात्रिकालीन ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को देखा।
सभी पिकेट पर पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान तैनात मिले। बोदरवार में पीआरवी के पुलिसकर्मी सोते मिले, जिस पर सीओ ने फटकार लगाई और रात्रि ड्यूटी के दौरान मुस्तैद रहने का निर्देश दिया।
सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह ने रामकोला क्षेत्र में संचालित पीआरवी-2544 व थाना कप्तानगंज क्षेत्र के पीआरवी-5796 वाहनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बोदरवार क्षेत्र में पीआरवी-5796 वाहन के पुलिसकर्मी सोते पाए गए। इस पर सीओ ने फटकार लगाते हुए भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया। संवाद