फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जंगल सिंघा पट्टी में आग से दो झोपड़ियां जलीं

Mon, 06 Apr 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सिंघापट्टी गांव में आग लगने से जली झोपड़ियां।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल सिंघा पट्टी गांव में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से दो झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गईं। गांव के लोगों ने पंपिंग सेट चलाकर आग गुझाई।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12:30 बजे इंदल की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटे बगल के इंद्रावती की झोपड़ी तक पहुंच गईं, जिससे वह भी जलकर राख हो गई। आग लगने का शोर सुनकर आए गांव के लोगों ने पंपिंगसेट चलाकर किसी तरह आग बुझाए, लेकिन तब तक झोपड़ी रखी बाइक, आभूषण, सिलाई मशीन, अनाज, कपड़े, बर्तन और नगद रुपये आदि गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं इंद्रावती का सोलर पैनल, चारपाई और अन्य घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें