फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विश्वसनीयता का पैमाना हैं अखबारों की खबरें

Mon, 06 Apr 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के एक होटल में रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तरफ से प्रांतीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने अखबारों की खबरों को विश्वसनीयता का पैमाना बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि बदलते समय में पत्रकारिता के स्वरूप में व्यापक परिवर्तन हुए हैं। डिजिटल युग के आगमन के साथ नई चुनौतियां सामने आई हैं। इसके बावजूद अखबारों की खबरों को विश्वसनीयता का प्रमुख पैमाना माना जाता है। उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा की कि समाचारों को सनसनीखेज बनाने के बजाय तथ्यपरक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दें। कार्यक्रम को देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा, हाटा विधायक मोहन वर्मा, सदर विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड आदि ने संबोधित किया। अंत में जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय ने मुख्य अतिथि को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन अनूप कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान ओमप्रकाश दुबे, कृष्ण मोहन पांडेय, राजेश शुक्ल, अशोक पांडेय, पप्पू राजभर, मनोज पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें