फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो मकानों को कराया ध्वस्त, प्रशासन ने दी दो दिन की मोहलत

Sun, 23 Jun 2024 05:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की जद में आए मकानों को हटाने की कार्रवाई शनिवार को दूसरी बार की गई। तहसील प्रशासन शनिवार को बुलडोजर लेकर बेलवा दुर्गा राय गांव पहुंचा और दो मकानों के ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई देख बाकी चार मकानों के स्वामी स्वतः मकान तोड़ने लगे। इसी तरह भलुही मदारी पट्टी के शेष तीन मकानों को लोग खुद हटाने लगे। जो लोग खुद मकान तोड़वा रहे हैं, उन्हें प्रशासन ने दो दिनों की और मोहलत दी है। बाकी दोनों गांवों में चहारदीवारी निर्माण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आईएलएस लगाने के लिए किसानों से अतिरिक्त 30.14 एकड़ जमीन ली गई थी। इसको मुआवजा देकर विस्तारीकरण किया जा रहा है। इसकी जद में आने वाले मकान जिनका प्रतिकर भुगतान किया जा चुका है, उसको हटाने के लिए शनिवार तक का समय दिया गया था। जिन लोगों ने अपना मकान नहीं तोड़वाया है, उन मकरनों को बुलडोजर से गिरा दिया गया। जो लोग स्वत: अतिक्रमण हटा रहे हैं, उन्हें दो दिन का और समय दिया गया है ताकि वे शीघ्र अपना मलबा हटा लें।
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए भलुही मदारी पट्टी और बेलवा दुर्गा राय में बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और तहसीलदार ने बाउंड्रीवाल के अंदर वाले मकानों को तत्काल हटा लेने का निर्देश दिया है। इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार कसया शैलेश सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल अजय कुमार दुबे, राजन कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें