फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत

Sun, 23 Jun 2024 05:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हाटा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सोहरौना के बांसी टोला में छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 60 वर्षीय बुद्धिराम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद छत पर सोने चले गए थे। रात करीब एक बजे लघुशंका के लिए उठे तो पैर लड़खड़ा गया और छत से नीचे गिर गए। दरवाजे पर सो रहे आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो परिजन छत से नीचे उतरे और बुद्धिराम को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हेे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि छत से गिरने से मजदूर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें