फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अस्पतालों का लाइसेंस निरस्त 

Tue, 10 Jan 2017 11:34 PM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार के एक निजी अस्पताल में जांच करते सीएमओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे दो निजी अस्पतालों को सीएमओ ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर सील करा दिया। सीएमओ ने अस्पतालों का लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही नोटिस जारी करने और दोनों अस्पतालों के संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिया।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौरहा खुर्द गांव के निवासी अवधराज कुशवाहा ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर पकड़ियार बाजार में संचालित होने वाले स्टार हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाया था। वहीं चकचिंतामणि गांव के निवासी रंगोली ने साई हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर मरीज को बंधक बनाने का आरोप लगाया था।
मंगलवार को सीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार इन पकड़ियार बाजार के दोनों अस्पतालों पर पहुंचे। इस तरह के अस्पतालों के बारे में सीएमओ से कई बार शिकायत की गई थी। सीएमओ ने अस्पताल संचालकों से अभिलेख मांगा, लेकिन उनकी तरफ से उपलब्ध कराए गए कागजात पूरे नहीं थे।
विज्ञापन

वहां भर्ती मरीजों का ऑपरेशन अप्रशिक्षित व्यक्तियों से कराए जाने की शिकायत की गई। उसके बाद सीएमओ ने इन अस्पतालों में ऑपरेशन के बाद से भर्ती मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल भेजवाया। सीएमओ ने दोनों अस्पतालों को सील करवाया। साथ ही संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का नेबुआ नौरंगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया।
सीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि दोनों अस्पतालों का लाइसेंस था, लेकिन वह मानक के अनुरूप संचालित नहीं किए जा रहे थे। उनके संचालकों को नोटिस जारी करने के साथ ही लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें