फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सोशल मीडिया पर पोस्ट की धार्मिक टिप्पणी, युवकों के दो गुट भिड़े

Fri, 26 Sep 2025 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

पिपरा कनक के मीर बिहार गांव में सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी को लेकर दो समुदायों के युवकों में विवाद हो गया। पुलिस ने छह युवकों को हिरासत में लिया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरा कनक। क्षेत्र के मीर बिहार गांव के एक युवक द्वारा गुरुवार शाम करीब सात बजे सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी की गई। इसके बाद युवाओं का एक गुट उसको ढूंढते हुए गांव में पहुंच गया और धमकी देने लगे। मामला दो समुदाय से जुड़े होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष के करीब आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मौके पर क्षेत्राधिकारी राकेश प्रताप सिंह भी मौजूद है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिपरा कनक का एक युवक इस्लाम धर्म के संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। इस पर पड़ोसी गांव मीर बिहार के एक युवक ने कमेंट कर दिया था। पुलिस का कहना है कि उसे यह कमेंट खराब लगा। वह करीब एक दर्जन साथियों के साथ बाइक से मीर बिहार पहुंच कर विवाद कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने मारपीट करने वाले छह युवको को हिरासत में ले लिया, बाकी युवक भाग गए। दो समुदाय से जुड़े होने के चलते बाद में सीओ राकेश प्रताप सिंह पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद शांति व्यवस्था के मजद्देनजर पर्याप्त पुलिस फोर्स पिपरा कनक चौराहे पर लगा दी। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि सोशल मीडिया पर कमेंट करने को लेकर पड़ोसी गांव के दो समुदाय के युवक में आपस में विवाद की संभावना को देखते हुए कार्यवाई की गई है। अभी पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें