फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवकों के दो गुटों में मारपीट, एक चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौरंगिया तिराहे पर भिड़े युवक, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा- 40 से 50 युवक 24 बाइकों से पहुंचे थे, डंडे और हॉकी स्टिक से हुई मारपीट
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया तिराहे पर बृहस्पतिवार की रात युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। घटना में नौरंगिया निवासी दीपनारायण चोटिल हो गए। पुलिस ने मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब नौ बजे 40 से 50 युवक 24 मोटरसाइकिलों से तिराहे पर पहुंचे थे। आपस में बहस होने के बाद उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान डंडे, हॉकी स्टिक और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। तिराहे पर चार अलग-अलग स्थानों पर मारपीट हुई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई से जोड़कर देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके में पहले भी मारपीट और छिनैती की घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें चार मार्च को व्यवसायी अमन तिवारी की पिटाई, चार अप्रैल 2026 को इरशाद से नकदी छीनने, छह अप्रैल को सद्दाम की पिटाई और 12 अप्रैल को अजहरुद्दीन का पर्स छीनने की घटनाएं शामिल हैं। इसके अलावा 16 अगस्त को कोटवा विद्युत उपकेंद्र के पास हैदर की पिटाई हुई थी।
नेबुआ नौरंगिया थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें