फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कॉलेज गेट पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट

Fri, 13 Feb 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मल्लूडीह में छात्रों के दो गुटों में मारपीट की सूचना पर जुटी भीड़ और पुलिस।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
सपहा। कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह स्थित कृषक इंटर कॉलेज कॉलेज गेट के सामने सड़क पर किसी बात पर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इससे वहां भगदड़ मच गई। मारपीट की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले युवक भाग निकले। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन

कृषक इंटर कॉलेज मल्लूडीह में बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र वितरित हो रहा था। कक्षा 12 के छात्र प्रेमवलिया निवासी आसिफ व मल्लूडीह निवासी आफताब अंसारी के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी। इसके बाद समर्थन में आए छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई। चौराहे के लोगों ने बीच बचाव कर शांत कराया।
लोगों ने बताया कि आए दिन छात्रों के बीच विवाद हो रहा है। पुलिस कार्रवाई नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ता जा रहा है। बाइक से युवा तेज रफ्तार में फर्राटा भर रहे हैं। इसकी चपेट में आकर राहगीर घायल हो रहें हैं। थानाध्यक्ष अभिनव मिश्र ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें