फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो गैंगस्टर गिरफ्तार, दो किलो गांजा बरामद

Tue, 11 Nov 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार पुलिस ने शनिवार की देर रात सोनवल पुलिया के पास से दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक किलो 800 ग्राम अवैध गांजा, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोटरसाइकिल और नकद 2440 रुपये बरामद किए। बरामदगी का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 1.30 लाख रुपये बताया जा रहा है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू कुशवाहा और कमलेश कुशवाहा निवासी पडरी पिपरपाती टोला महदेवा, थाना जटहां बाजार, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त कमलेश कुशवाहा के खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट थाना तरया सुजान, थाना जटहां बाजार में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें