बताया जा रहा है कि पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पहले युवती के घर वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। विवाह की तिथि अभी तय नहीं हुई थी। तब से युवती ने युवक से बात करना बंद कर दिया। यह बात प्रेमी को बुरी लग गई। उसने कहीं से युवती के होने वाले पति का फोन नंबर पता किया और उसे युवती के अश्लील फोटो भेज दिए। इसकी जानकारी होने के बाद लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ने की धमकी देते हुए सारी बातें युवती के परिजनों को बताईं।
इसके बाद लड़की के भाई ने पता किया तो पता चला कि यह हरकत किसने की है। रविवार शाम को वह युवक बाजार में युवती को दिख गया। नाराज युवती ने उसे पकड़ लिया और चप्पल निकालकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। फिर भाई ने भी धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया।
थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।