फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Mon, 09 Mar 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विशुनपुरा विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी भागने की फिराक में थे। लेकिन, सुराग मिलने पर उन्हें पकड़ लिया गया।
आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद देर शाम दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भिजवा दिया गया।
पांच मार्च की रात दो युवकों ने युवती को उसके घर से अगवा कर लिया था। आरोप है कि उसे नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया गया। सुबह युवती की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़िता के बयान में दो लोगों के नाम सामने आए। उनकी पहचान अच्छे यादव और मृत्युंजय के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें