फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे पर दो चार पहिया वाहनों की भिड़ंत, एयरबैग खुलने से बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
धुनवलिया चौराहे के पास हादसे में तीन लोग घायल, पुलिस ने दोनों गाड़ियां कब्जे में लीं
विज्ञापन


जोकवा बाजार। नेशनल हाईवे-28 पर धुनवलिया चौराहे के पास सोमवार रात दो चार पहिया वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। गाड़ियों के एयरबैग खुलने से कार सवारों को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों चार पहिया वाहन एक ही लेन में चल रहे थे। इसी दौरान दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में राजू शर्मा (28), वशिष्ठ सिंह (35), निवासी दर्जिया और जावेद (25), निवासी फाजिलनगर घायल हो गए। घायलों को हल्की चोटें आईं। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मदद में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। माधुरिया चौकी प्रभारी रामप्रवेश सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें