फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 करोड़ की लागत से दो फ्लाईओवर बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
45 करोड़ की लागत से दो फ्लाईओवर बनेंगे
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित कुशीनगर व गोपालगढ़ स्थल चयनित
कसया(कुशीनगर)। नेशनल हाईवे-28 स्थित कुशीनगर व गोपालगढ़ तिराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण जून से शुरू होने वाला है। दोनों स्थलों के फ्लाईओवर निर्माण का शिलान्यास करुणा सागर पार्क में जून के पहले सप्ताह में होगा। 650-650 मीटर लंबाई में बनने वाले दोनों फ्लाईओवर की लागत 45 करोड़ रुपये आएगी। बुधवार को सांसद विजय कुमार दुबे ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
नेशनल हाईवे-28 स्थित गोपालगढ़ व कुशीनगर तिराहे पर कई लोग सड़क पार करते समय अपनी जान गंवा चुके हैं। स्थानीय लोगों सहित जनप्रतिनिधि फ्लाईओवर निर्माण की मांग करते हुए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को पत्र भी भेजा था। सांसद विजय कुमार दुबे ने फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा सदन में उठा चुके हैं। इसे लेकर विभाग स्थलीय सर्वे कराकर आगणन तैयार कराया। टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद शिलान्यास होने जा रहा है। दोनों फ्लाईओवरों की लंबाई 1,300 मीटर होगी। यातायात को सुगम बनाने के लिए तीन-तीन अंडरपास बनेंगे। तीनों का निर्माण एक ही जगह पर होगा। इसमें पहला और तीसरा 15-15 मीटर चौड़ाई, जबकि बीच का 30 मीटर की चौड़ाई का होगा। इसके अलावा फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस लेन पूर्व की तरह रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई गोरखपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सीएम द्विवेदी ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य में तेजी लाकर समयावधि के अंदर ही निर्माण पूरा किया जाएगा। इसका जिम्मा जेके इंजीकॉन प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें