फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से युवक की मौत

विज्ञापन
अहिरौली बाजार में करंट से युवक की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन

अहिरौली बाजार/टेकुआटार। अलग-अलग घटनाओं में करंट लगने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।
सखौली गांव के जलालुद्दीन अली (32) सुबह अपने घर में काम रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी ने अचानक उन्हें बताया कि पूरे घर में झनझनाहट हो रही है। ऐसा लग रहा है कि वोल्टेज हाई हो गया है। जलालुद्दीन जब स्विच बंद करने गए तो करंट की चपेट में आ गए। पति को करंट की चपेट में आता देख पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। लोग उन्हें गोरखपुर मेेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हाई वोल्टेज से पीड़ित के घर में लगे इलेक्ट्रिक उपकरण भी जल गए।
विज्ञापन

कसया क्षेत्र के अहिरौली राजा गांव में बुधवार की रात करंट लगने से विवाहिता की मौत हो गई। घटना से पीड़ित के घर कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। बाद में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। गांव के लोगों ने बताया कि 22 वर्षीय तारा देवी पत्नी दीपक गुप्ता बुधवार की पंखा चालू करने के लिए स्विच बोर्ड ऑनकर रही थी। उसी दौरान तारा देवी करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद परिजन सकते में आ गए। परिजन झुलसी विवाहिता को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही तारा देवी की मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव चले आए। एसओ सुनील कुमार राय ने बताया कि करंट से महिला की मौत की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें