फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोना से दो लोगों की मौत, 15 संक्रमिम

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोना से दो लोगों की मौत, 15 संकमित
विज्ञापन

पडरौना। जिले में 24 घंटे के भीतर कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई है। सोमवार को 15 नए लोग संक्रमित मिले। एक महीने के भीतर 49 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को शाम तक 8652 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेए गए हैं। जबकि 4545 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 4530 निगेटिव और 15 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमितों में तमकुही क्षेत्र से दो, सेवरही से तीन, पडरौना से दो, कुबेरस्थान से एक, फाजिलनगर से दो, खड्डा से दो, कसया से एक, हाटा से एक और अन्य क्षेत्रों से भी एक व्यक्ति शामिल है। अब तक कराई गई 594142 लोगों की जांच में 15284 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 14838 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 24 घंटे के भीतर एक महिला समेत दो लोगों की मौत हुई है। एक माह में 49 लोगों की इस बीमारी से जान गई है। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 205 हो गई है। एक्टिव मरीज 252 हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.27 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 97 प्रतिशत और मृत्युदर 1.34 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें