फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अव्यवस्था के बीच दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Thu, 11 Jul 2024 04:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लाॅक सभागार में बुधवार को जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं के हितग्राहियों के क्षमता संवर्धन के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण अव्यवस्था के शुरू हुआ। सुबह दस बजे से शुरू होने वाला प्रशिक्षण 11 बजे शुरु होकर 2:20 बजे समाप्त हो गया।
विज्ञापन


जल जीवन मिशन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजना के माध्यम से जल उपलब्ध कराना है। पेयजल योजनाओं के संचालन एवं अनुश्रवण के लिए हितग्राहियों का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा। एक स्वयंसेवी संस्था की तरफ से पहले दिन 162 शिक्षकों व शिक्षामित्रों का प्रशिक्षण सुबह सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होना था, लेकिन प्रतिभागी 11 बजे से 12 बजे तक पहुंचे और 2:20 बजे समाप्त हो गया। दोपहर एक बजे तक रजिस्ट्रेशन होता रहा। प्रशिक्षण में प्रोजेक्टर तक नहीं लगा था। ट्रेनर अस्फाक अहमद ने मौजूद लोगों को जल जीवन मिशन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें