मंसाछापर। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसएन त्रिपाठी ने बुधवार को सीएचसी विशुनपुरा में टीकाकरण का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित से टीकाकरण के बारे में जानकारी ली।
सबसे पहले उन्होंने सीएचसी में क्षय रोग से संबंधित टीयू का निरीक्षण किया। लैब का भी जायजा लिया और जांच बढ़ाने के लिए निर्देश दिया l
टीकाकरण सेंटर पचफेडा में सभी तरह के टीके लगाए जा रहे थे। मौके पर मौजूद एएनएम ऊषा देवी, सीएचओ रूबी यादव ने बताया कि सुबह से टीका लगाया जा रहा है। इस दौरान खासी और बुखार के मरीजों का भी जांच ले लिए संबंधित पीएचसी और सीएचसी पर भेजा जा रहा है l
इस जांच के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जीशान, बीपीएमम दीपक, वरिष्ठ क्षय रोग पर्यवेक्षक अमित कुमार, आईओ अश्विनी पाल मौजूद रहे l