पिपरा कनक। बसडीला महंथ गांव में शुक्रवार की शाम डोल जुलूस निकाला गया। जुलूस में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों के बीच निकले जुलूस से बाजार का माहौल उत्सवमय हो गया।
मेले में विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने पारंपरिक करतब दिखाए। युवाओं के हैरतअंगेज प्रदर्शन को देखने के लिए क्षेत्र से आये लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। करतबों के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया।मेले को लेकर बसडीला महंथ गांव के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। ग्राम प्रधान बसडीला महंथ राजू प्रसाद गौतम ने आयोजकों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मेले के आयोजन के लिए सहयोग की अपील की।