फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अभद्रता पर दो समुदायों में झड़प

Wed, 29 Oct 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार/नेबुआ नौरंगिया। खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव में मंगलवार की सुबह छठ व्रतियों से गांव के दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने अभद्रता कर दी। इसको लेकर गांव में दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह करीब सात बजे छठ व्रती महिलाएं छठ घाट से पूजा-अर्चना कर घर जा रही थीं। इसी दौरान विशेष समुदाय के कुछ युवक उनसे अभद्रता करने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे नेबुआ नाैरंगिया थानाध्यक्ष लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
लोगों ने गांव के ही चार युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें