फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पखवारे में दो बच्चों की मौत

Thu, 05 Nov 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। खड्डा विकासखंड के रामनगर गांव में एक पखवारे के अंदर एक ही परिवार के दो लड़कों की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत की खबर है।
विज्ञापन

दोनों बच्चों को उल्टी हो रही थी। गांववालों में अज्ञात बीमारी को लेकर भय व्याप्त है। रामनगर के संतोष वर्मा का बड़ा बेटा अनिकेत वर्मा नौ वर्ष को 18 अक्टूबर को उल्टी होने पर खड्डा के निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। हालत में सुधार नहीं होते देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया।
बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां अनिकेत की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अनिकेत की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 21 को मौत हो गई।
विज्ञापन

अनिकेत की मौत से परिवार के लोग दुखी ही थे कि मंझले बेटे अमित वर्मा तीन वर्ष की 31 अक्टूबर को हालत खराब हो गई। उल्टी होने पर उसे सीएचसी तुर्कहा में भर्ती कराने पर डॉक्टर ने फौरन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इसके बाद मेडिकल कॉलेज में चार नवंबर को उसकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार को दो बच्चों की मौत से परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। गांववाले भी अज्ञात बीमारी से भयभीत हैं।
विज्ञापन

लोगों ने इस बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण कराने की मांग की है। इस संबंध में सीएमओ डॉक्टर अखिलेश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को गांव में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें