फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर की प्रियंका और प्रिंस चैंपियन घोषित

Thu, 05 Nov 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जटहां बाजार। समाज कल्याण इंटर कॉलेज में 61वीं प्रदेशस्तरीय रायफल शूटिंग में गोरखपुर और मेरठ मंडल का दबदबा रहा। 19 वर्षीय बालिका वर्ग में गोरखपुर की प्रियंका और बालक वर्ग में प्रिंस चैंपियन रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अंतिम दिन समारोह में विजेताओं को विद्यालय की ओर से मेडल दिए गए। मुख्य अतिथि बीएसए लालजी वर्मा और विशिष्ठ अतिथि एसओ जटहां शैलेश सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विशुनपुरा ब्लॉक के समाज कल्याण इंटर कॉलेज खेसिया में तीन नवंबर से 61वीं रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा था। प्रतियोगिता में 19 वर्षीय बालिका वर्ग ओपेन साइट एयर रायफल में गोरखपुर की प्रियंका 100 में 66 अंक पाकर प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इसके अलावा गोरखपुर की ही अंजली जायसवाल को 100 में 42 अंक मिला और वह दूसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह मेरठ की सिमरन को 100 में 38 अंक मिला और वह तीसरे स्थान पर रहीं। 19 वर्षीय बालक वर्ग में गोरखपुर के प्रिंस को 100 में 64 अंक मिला और वे प्रथम स्थान पर रहे, जबकि गोरखपुर के ही शोएब को 100 में 62 अंक मिला और वे दूसरे स्थान पर रहे।
आगरा के हेमप्रकाश को 100 में 60 अंक मिला और वह तीसरे स्थान पर रहे। 14 वर्षीय बालिका वर्ग एयर पिस्टल में मेरठ की अर्शी को 200 में 157 अंक मिला और वह प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि गोरखपुर की प्रीती को 200 में 120 अंक मिला और वह दूसरे स्थान पर रहीं।
14 वर्षीय ओपेन साइट एयर पिस्टल बालक वर्ग में मेरठ के अंकुर मलिक को 200 में 175 अंक मिला और प्रथम स्थान पर रहे। जबकि मेरठ के गौरव तोमर को 200 में 165 अंक मिला और वह दूसरे स्थान पर रहे। 17 वर्षीय ओपेन साइट एयर पिस्टल बालिका वर्ग में मेरठ की विधि को 200 में 180 अंक मिला और वह प्रथम स्थान पर रहीं जबकि मेरठ की पुसिका को 200 में 173 अंक मिला वह दूसरे स्थान पर रहीं।
मेरठ की अंशिका को 200 में 169 अंक मिला वह तीसरे स्थान पर रहीं। 17 वर्षीय बालक वर्ग में मेरठ के प्रिंस को 200 में 189 अंक मिला और वह प्रथम स्थान पर रहे। मेरठ के दीपक मोदनवाल को 200 में 182अंक मिला और वह दूसरे स्थान पर रहे।
सहारनपुर के संजय को 200 में 180 अंक मिला और वह तीसरे स्थान पर रहे। 19 वर्षीय ओपेन साइट एयर पिस्टल बालिका वर्ग में सहारनपुर की कनक कुशवाहा को 200 में 185 अंक मिला और वह प्रथम स्थान पर रहीं। मेरठ की काजल को 200 में 180 अंक मिला और वह दूसरे स्थान पर रहीं। मेरठ की साक्षी को 200 में 174 अंक मिला और वह तीसरे स्थान पर रहीं।
इसी खेल में बालक वर्ग में मेरठ के कुनाल को 200 में 187 अंक मिला और वह प्रथम स्थान पर रहे। मेरठ के अक्षय शर्मा को 200 में 184 अंक मिला और वह दूसरे स्थान रहे। अलीगढ़ के ज्योतिरादित्य को 200 में 181 अंक मिला और वह तीसरे स्थान पर रहे। 14 वर्षीय पीप साइट एयर रायफल बालिका वर्ग में अलहगढ़ की मोनिका सिंह को 200 में 180 अंक मिला और वह प्रथम स्थान पर रहीं। फैजाबाद की नूर सबा को 200 में 179 अंक मिला वह दूसरे स्थान पर रहीं जबकि बरेली की देवयानी भारद्वाज को 200 में 160 अंक मिला और वह तीसरे स्थान पर रहीं।
इसी खेल में बालक वर्ग में मेरठ के हर्ष को 200 में 155 अंक मिला और वह प्रथम स्थान पर रहे। 17 वर्षीय पीप साइट एयर रायफल बालिका वर्ग में गोरखपुर की सीजमा यासमीन को 200 में 174 अंक मिला वह प्रथम स्थान पर रहीं। गोरखपुर की सुचिता यादव को 200 में 122 अंक मिला, वह दूसरे स्थान पर रहीं। इसी खेल में बालक वर्ग में अलीगढ़ के लोकेश सिंह को 200 में 182 अंक मिला, वह प्रथम स्थान पर रहे।
मेरठ के प्रांजल को 200 में 181 अंक मिला, वह दूसरे स्थान पर रहे जबकि मेरठ के अविनाश को 200 में 180 अंक मिला वे तीसरे स्थान पर रहे। 19 वर्षीय पीप साइट एयर रायफल बालिका वर्ग में बरेली के पाखी भारद्वाज को 200 में 192 अंक मिला वह प्रथम स्थान पर रहीं। बरेली की प्रगति पांडेय को 200 में 171 अंक मिला, वह दूसरे स्थान पर रहीं जबकि मुरादाबाद की सिमरन को 200 में 170 अंक मिला, वह तीसरे स्थान पर रहीं। इसी खेल में बालक वर्ग में मेरठ के मोकेन खान को 200 में 188 अंक मिला, वह प्रथम रहे।
फैजाबाद के मनौव्वर को 200 में से 188 अंक मिला, वह दूसरे स्थान पर रहे जबकि मेरठ के समरजीत को 200 में 187 अंक मिला, वह तीसरे स्थान पर रहे। 14 वर्षीय ओपेन साइट एयर रायफल बालिका वर्ग में अलीगढ़ की योगिता को 100 में 55 अंक मिला, वह प्रथम स्थान पर रहीं।
गोरखपुर की नूरजहां को 100 में 50 अंक मिला, वह दूसरे स्थान पर रहीं और लखनऊ की साक्षी को 100 में 33 अंक मिला, वह तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में फैजाबाद के शेखर सिंह को 100 में 39 मिला, वह प्रथम स्थान पर रहे। कानपुर के सचिन को 100 में 38 अंक मिला, वह दूसरे स्थान पर रहे। 17 वर्षीय ओपेन साइट एयर रायफल बालिका वर्ग में बरेली की दिव्या शर्मा को 100 में 37 अंक मिला, वह प्रथम स्थान पर रहीं।
इलाहाबाद की रिचा पांडेय का 100 में 31 अंक मिला, वह दूसरे स्थान पर रहीं और आगरा की शशि कुमारी 100 में 37 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में मेरठ के सागर 100 में 58 अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहे। गोरखपुर के मुस्तकीम 57 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे जबकि मेरठ के शान ए आलम को 53 अंक मिला, उन्हें तीसरे स्थान मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें