मंसाछापर। जटहां बाजार पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मंगलवार को चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को पुलिस टीम ने दीपक कुमार मंडल निवासी महराजपुर नया टोला, थाना तालझारी, जिला साहेबगंज, झारखंड और स्वास्तम कुमार निवासी नौरसिया सीज, थाना अमदाबाद, जिला कटिहार, बिहार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि स्वास्तम कुमार के खिलाफ थाना विशुनपुरा में चोरी समेत अन्य धाराओं में दो प्राथमिकी पहले से दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ जटहां बाजार में रिपोर्ट दर्ज है। संवाद