फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल,गंभीर

Fri, 27 Feb 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमगढ़। सलेमगढ़ टोला प्लाजा के समीप बृहस्पतिवार को कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद एक हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर जोलहा टोली गांव निवासी 23 वर्षीय शाहनवाज आलम व 17 वर्षीय नौशाद अंसारी तमकुहीराज से घर वापस लौट रहे थे। हाईवे स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल शहनवाज आलम का सीएचसी में इलाज के बाद हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जबकि नौशाद को इलाज कर घर भेज दिया गया। इस संबंध में बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम प्रताप राय ने कहा कि हादसे में संलिप्त वाहन की पहचान टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीर से करने की कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें